Balrampur News: जीसस एंड मैरी स्कूल के आयुष और हसन ने गाड़े सफलता के झंडे

जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के सितारों ने CISCE बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास, आयुष गोयल ने कक्षा 10वीं में 98.6% अंकों के साथ टॉप किया है, वहीं कक्षा 12वीं में हसन शोएब ने 92.3% और सिद्धि तिवारी ने 88.8% अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

Balrampur: बलरामपुर में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से घोषित वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कक्षा 10वीं में आयुष गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में हसन शोएब 92.3 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर बने। वाणिज्य वर्ग में सिद्धि तिवारी ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठता साबित की।

बलरामपुर में कांशीराम आवास योजना पर बड़ा एक्शन, 436 आवासों का आवंटन रद्द; जानें इसके पीछे की वजह

183 विद्यार्थियों में से 181 उत्तीर्ण रहे

कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए 183 विद्यार्थियों में से 181 उत्तीर्ण रहे। मेधावी सूची में आयुष के बाद तेजस मणि तिवारी और सयान अहमद 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि दिव्यांशु पाण्डेय ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में वैभव विश्वकर्मा और युनुस अबरार अन्सारी ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में युवराज गुप्ता और योगेश साहू ने शीर्ष तीन में जगह बनाई।

Balrampur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गो-तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, तस्करों ने वाहन से सिपाही को मारी टक्कर

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक क्लाइव बटरफील्ड ने सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे कठिन परिश्रम व अनुशासन का परिणाम बताया।

प्रधानाचार्य क्रैग बटरफील्ड ने जानकारी दी कि विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम डिजिलॉकर से प्राप्त कर सकते हैं। अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए 4 मई तक ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

Location :  Balrampur

Published :  30 April 2026, 7:01 PM IST

Advertisement