हिंदी
तस्करों की नाकाबंदी (Img: Dynamite News)
Ballia: बलिया के फेफना व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। वही पुलिस ने मौके से कुल 26 गोवंश तथा 06 वाहन बरामद किया हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की भोर में फेफना पुलिस एसओजी टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में सागरपाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एसओजी टीम को सूचना मिली कि छह वाहनों में गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। टीम ने वायना रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर सभी छह वाहनों को रोक लिया और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें छिपाकर रखे गए कुल 26 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि अंसारी निवासी बयासी थाना दुबहड़ तथा रिकीत कुमार उर्फ रितिक निवासी कोट अजोरपुर थाना नरही के रूप में हुई है। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
Location : ballia
Published : 17 June 2026, 6:52 PM IST
Topics : Ballia crime news Phephna SOG team UP Police