UP Crime: एक कॉल, एक कार और एक मासूम की मौत, मेरठ का दिल दहला देने वाला मामला

मेरठ जिले के थाना बहसूमा क्षेत्र के रामराज कस्बे में 7 साल के मासूम अंगद की अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई

Updated : 17 June 2026, 6:50 PM IST
google-preferred

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना बहसूमा क्षेत्र के रामराज कस्बे में 7 साल के मासूम अंगद की अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें बच्चे के साथ आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, CCTV फुटेज में यह स्पष्ट दिखा कि बच्चा खेलते-खेलते सड़क की ओर आया और तभी कार के अंदर बैठे एक युवक ने उसे आवाज देकर बुलाया। इसके बाद मासूम अंगद बिना किसी डर के गाड़ी में बैठता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि बच्चा आरोपी को पहले से जानता था।

आरोपी निकला बैंक का एरिया मैनेजर

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी Arpit Sharma है, जो एक निजी बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने पहले ही मीरापुर निवासी अर्पित शर्मा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

मां से संबंध और हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी के मृतक बच्चे की मां के साथ संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था। इसी विवाद और संबंधों के चलते उसने मासूम अंगद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Road Accident: ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत का कारण, 6 महिलाओं की मौत

नहर में फेंककर हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे को कार में ले जाकर नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने शव की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना के बाद भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

यहां दुल्हन नहीं, दूल्हे की होती है विदाई! भारत की वो अनोखी परंपराएं जहां जमाई बनता है घर का वारिस

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं

एसपी देहात के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 पुलिस टीमें जांच में लगाई गई थीं। हालांकि इस वारदात ने पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Meerut

Published :  17 June 2026, 6:50 PM IST

Advertisement