हिंदी
बलिया में अचानक कई दुकानों में तोड़फोड़
Ballia: शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलजार कटरा स्थित दो मोबाइल दुकानों पर मंगलवार की दोपहर दर्जनभर अराजकतत्वों ने अचानक हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना में दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को भी पीटा गया। अफरा-तफरी का माहौल फैल गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 14 दिसंबर को ग्राहक के मोबाइल बनाने को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी और हाथापाई का नतीजा बताई जा रही है। दिनेश सिंह और झब्बू खान की दुकानों के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ था, जिसमें मामूली चोटें आई थीं।
Ballia Firing Case: बेल्थरारोड में अचानक चली गोली, इलाके में फैली दहशत
घटना के दिन 20-25 अराजकतत्व मुंह बांधकर पहुंचे और दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अराजकतत्वों ने कैश काउंटर से लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य सामान लूटने का प्रयास किया। घटना के दौरान करीब एक घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बलिया, गुलजार कटरा: दर्जन भर अराजकतत्वों ने दो दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट की। कैश काउंटर से ₹1.5 लाख और अन्य सामान लूटने का आरोप। #BalrNews #CrimeAlert pic.twitter.com/sAR1z9W0LR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 16, 2025
सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदारों ने ओक्डेनगंज चौकी में नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी।
Ballia News: पूना से बलिया पहुंची महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार, जानिए पूरा मामला
शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को दोनों दुकानदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों को चालान किया गया था। इसी विवाद को लेकर दुकानों में मंगलवार को यह घटना हुई। नगदी लूट की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
Ballia Firing: गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत
घटना ने क्षेत्र में डर और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जल्द न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस अब इस मामले में सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह घटना पुराने विवाद और असमय हिंसा का नतीजा मानी जा रही है, और प्रशासन की सतर्कता तथा न्यायिक कार्रवाई पर अब निगाहें टिकी हुई हैं।
Location : Ballia
Published : 16 December 2025, 8:12 PM IST
Topics : Ballia Crime Ballia News UP News uttarpradesh