Baliya: बलिया हत्याकांड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन; चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया में हत्याकांड़ के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 May 2025, 6:35 PM IST
google-preferred

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में हत्याकांड का मामला सामने आया था। पूरा मामसा बलिया के फेफना क्षेत्र का है। जहां औदी गांव में बुधवार रात 72 वर्षीय रामबिलास सिंह की हत्या का वारदात सामने आया था।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, मृतक घर से लगभग 600 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे थे। इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी थी।

 

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार की सुबह पियरिया चट्टी के पीस से मृतक की बहू सिंधू सिंह, नाती आदित्य कुनार सिंह, रौशन सिंह और राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों को न्यायालय में पेश किया गया है। इस हत्या के मामाले में मुख्य आरोपी मृतक का बड़ा बेटा अमित सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उलकी तलाश में जुटी हुई है।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जानकारी

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम सिधू सिंह पत्नी अमित सिंह, आदित्य सिंह उर्फ रिशू सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह और रौशन सिंह व राजेश सिंह पुत्रगण रामचन्द्र सिंहबताया है।

हत्या का मुख्य कारण

इस मामले में हत्या का मुख्य कारण जमीन और जायदाद से डजुडा हुआ है। मृतक के छोटे बेटे अजित कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि जमीन और जायदाद को लेकर उनेक बड़े भाई अमित कुमार सिंह, भाभी सिंधू सिंह, पौत्र आदित्य कुमार सिंह और उनके साले रोशन व राजेश सिंह ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। अजित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-ग्लोज की,जान से मारने की धमकी दी और फिर हत्या कर दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस इस, मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी बहू, नाती और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फरार आरोपी अमित सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस का संदेश: अपराधियों को बख्शा नही जाएगा

इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को कठओर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को तुरंत दें। पूरे जिले में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location : 

Published :