हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (image source: internet)
Baghpat: उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते एक मूकबधिर राजमिस्त्री पप्पू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पहले बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पीड़ित पप्पू, जो बचपन से मूकबधिर है और गांव में राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक, जो उसके पड़ोसी हैं और सगे भाई बताए जा रहे हैं, वहां पहुंचे और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
Sonbhadra Fire: कबाड़ की दुकान में भीषण आग, ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखा
पप्पू के अनुसार, कुछ समय पहले उसके पड़ोसी युवक पर उसकी पत्नी को ले जाने का आरोप लगा था। इसके बाद उसकी पत्नी उसी युवक के साथ रहने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच तनाव पहले से बना हुआ था, जो समय-समय पर बढ़ता रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और बयान के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी होगी, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj: लापता युवक को पुलिस ने ढूंढ निकाला, परिवार में लौटी खुशियां
फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोग मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है और कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।
Location : Baghpat
Published : 13 May 2026, 8:17 PM IST
Topics : Baghpat News Baghpat Police crime news up crime violence