हिंदी
जनपद से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आयी है। केमिकल में शराब मिलाकर पीने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अस्पताल में इलाजरत युवक
Badaun: जनपद से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आयी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र में केमिकल में शराब मिलाकर पीने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान दामोदर (50) और कामेश (55) पुत्र खुशहाली सिंह निवासी वरामयखेड़ा थाना उझानी के रूप में हुई है। पूरा मामला बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के वरामयखेड़ा गांव का है।
मृतकों के परिजन
गम्भीर घायल यसपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी वरामयखेड़ा थाना उझानी का रहने वाला है।
बदायूं में माफिया पर कड़ा वार: 12 दुकानें मिट्टी में मिली, कई अफसरों पर भी हुआ एक्शन
जानकारी के अनुसार केमिकल में शराब मिलाकर पीने से तीनों की हालत गंभीर होने की सूचना पर तीन लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
एक मृतक के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले गए। वहीं दूसरे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में लगवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।