गोरखपुर में फायर सीजन से पहले हाई अलर्ट, महानिदेशक ने दिए सख्त निर्देश

आगामी फायर सीजन को देखते हुए अग्निशमन विभाग को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय करने के उद्देश्य से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं सुजीत पाण्डेय ने गोलघर स्थित अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया।

Gorakhpur: आगामी फायर सीजन को देखते हुए अग्निशमन विभाग को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय करने के उद्देश्य से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं सुजीत पाण्डेय ने गोलघर स्थित अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विभागीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने अग्निशमन वाहनों, अत्याधुनिक उपकरणों, बैरक, कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। उन्होंने उपकरणों की कार्यक्षमता के बारे में जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संसाधनों को हर समय कार्यशील स्थिति में रखा जाए।

Gorakhpur: दिनदहाड़े हुए पूर्व पार्षद हत्याकांड से उठा पर्दा, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने खोला ये राज

छोटे सी चूक बनती हादसा का कारण

उन्होंने कहा कि फायर सीजन के दौरान छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए नियमित चेकिंग और रखरखाव में किसी प्रकार की ढिलाई न हो।

महानिदेशक ने विशेष रूप से अग्निशमन वाहनों की स्थिति पर जोर देते हुए कहा कि सभी वाहन पूरी तरह फिट और तत्पर अवस्था में रहें, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो सकें। उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी ड्यूटी, प्रशिक्षण और कार्य अनुभवों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के समुचित उपयोग से ही आपात स्थितियों में प्रभावी कार्रवाई संभव है।

इसके बाद जोन के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्टाफ की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, अग्निशमन वाहनों की संख्या और नए बन रहे फायर स्टेशनों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

Gorakhpur: दिनदहाड़े हुए पूर्व पार्षद हत्याकांड से उठा पर्दा, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने खोला ये राज

महानिदेशक ने दिये अफसरों को ये निर्देश

महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि फायर सीजन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार रहे।

महानिदेशक के इस दौरे ने साफ कर दिया है कि फायर सीजन को लेकर सरकार और विभाग पूरी तरह गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 18 March 2026, 2:49 AM IST

Advertisement