हिंदी
बदायूं में HPCL के दो अधिकारियों की हत्या के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में आरोपी की दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात है।
अफसरों की हत्या के बाद कार्रवाई तेज
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एचपीसीएल (HPCL) के दो अधिकारियों की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के मामले में आरोपी की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जिससे इलाके में भारी हलचल देखने को मिल रही है।
प्रशासन की टीम ने बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में पहुंचकर आरोपी की दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की कई दुकानें सड़क किनारे बनी हुई थीं, जिन पर अब बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है और अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के साथ-साथ पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) के जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो।
बदायूं में दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में प्रशासन सख्त, होगी ये कार्रवाई
बुलडोजर कार्रवाई की निगरानी के लिए जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त
प्रशासन द्वारा खास तौर पर सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को निशाना बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा सड़क किनारे कई दुकानें और ढांचे बनाए गए थे, जिन्हें अब ध्वस्त किया जा रहा है। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा हुआ है।
कमान संभालते ही एक्शन मोड में बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा, थानों को दिए ये निर्देश
दो अधिकारियों की हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।