राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने उगलाए 80 लाख रुपये, जानें किस आरोपी से क्या-क्या हुआ बरामद?

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 7 आरोपियों से करीब 80 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और गहने बरामद किए हैं। सबसे ज्यादा रकम अविनाश शुक्ला के पास से मिली है। आखिर किस आरोपी के हिस्से कितनी रकम आई? जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated : 2 July 2026, 8:30 AM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान चोरी और गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस कथित चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सोमवार को कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पुलिस ने कुल 7 आरोपियों के पास से करीब 80 लाख रुपये की नगदी, अमेरिकी डॉलर और आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया है कि यह रकम उन्होंने मंदिर के चढ़ावे की गिनती के दौरान चुराई थी। पुलिस की कार्रवाई से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी आरोपियों से कुछ नगदी वापस ले ली थी।

मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) अपनी अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई के बाद सौंप सकती है। आइए जानते हैं कि किस आरोपी के पास से कितनी रकम और सामान बरामद हुआ है।

अविनाश शुक्ला: सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये और डॉलर बरामद

इस पूरे मामले में सबसे अधिक बरामदगी आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से हुई है। पुलिस ने मंगलवार को जेल में उससे करीब तीन घंटे से अधिक पूछताछ की। अविनाश ने गबन की बात कबूल करते हुए बाकी रकम ट्रस्ट को लौटाने की बात कही। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ये सब चीजें बरामद कीं-

Ayodhya Ram Mandir Case: चढ़ावा मामले पर संत समाज में गुस्सा, बोले- आस्था से जुड़े मामले में पूरी सच्चाई आनी चाहिए

भारतीय मुद्रा (कुल 20,39,220 रुपये)-

500 रुपये के 3609 नोट (18,04,500 रुपये)

200 रुपये के 597 नोट (1,15,800 रुपये)

100 रुपये के 1182 नोट (1,18,200 रुपये)

50 रुपये के 5 नोट (250 रुपये)

20 रुपये के 21 नोट (420 रुपये)

10 रुपये के 5 नोट (50 रुपये)

विदेशी मुद्रा (कुल 1121 डॉलर - भारतीय मूल्य 1,06,657.10 रुपये)

100 डॉलर के 8 नोट (800 डॉलर)

50 डॉलर के 2 नोट (100 डॉलर)

20 डॉलर के 9 नोट (180 डॉलर)

10 डॉलर के 3 नोट (30 डॉलर)

5 डॉलर के 2 नोट (10 डॉलर)

1 डॉलर का 1 नोट (1 डॉलर)

अन्य सामान: चांदी जैसी धातु, पीली धातु की दो चेन और एक अंगूठी।

करुणेश पांडेय: 18 लाख से अधिक की बरामदगी

बरामदगी के मामले में दूसरे नंबर पर करुणेश पांडेय है, जिसके पास से पुलिस को कुल 18,07,063 रुपये मिले हैं। इसकी डिटेल इस प्रकार है-

500 रुपये के 3600 नोट (18,00,000 रुपये)

200 रुपये के 33 नोट (6,600 रुपये)

20 रुपये के 2 नोट (40 रुपये)

5 रुपये का 1 नोट (5 रुपये)

20 रुपये के 3 सिक्के (60 रुपये)

10 रुपये के 20 सिक्के (200 रुपये)

5 रुपये के 21 सिक्के (105 रुपये)

2 रुपये के 23 सिक्के (46 रुपये)

1 रुपये के 7 सिक्के (7 रुपये)

अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के घर छापेमारी

पुलिस ने बुधवार को आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घरों पर छापेमारी की। 26 जून को हुई पूछताछ में अनुकल्प मिश्रा ने भी चोरी की बात मानी थी, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद किए गए। वहीं, एक अन्य आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से पुलिस ने 14 लाख 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।

Ayodhya Ram Mandir Case: चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, अब खुलेगा सिस्टम का राज या दफ्न हो जाएंगे सवाल?

अन्य आरोपियों से बरामद हुई रकम

पुलिस की जांच में बाकी बचे आरोपियों से भी लाखों रुपये की बरामदगी हुई है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

रमाकांत मिश्रा: 7 लाख 32 हजार 170 रुपये

मनीष यादव (टिन्नू यादव का भतीजा): 2 लाख रुपये

रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव: 1 लाख रुपये

इस मामले में पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और बरामद किए गए पैसों को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

Location :  Ayodhya

Published :  2 July 2026, 8:29 AM IST

Related News

Advertisement