हिंदी
सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Ayodhya News: अयोध्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, गैस किल्लत और NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताया, जबकि मोटरसाइकिल को ठेले पर रखकर महंगाई के खिलाफ सरकार पर निशाना साधा।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने किया। इस दौरान सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है और युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से खतरे में पड़ रहा है।
रीडगंज चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान पवन पांडे ने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर Akhilesh Yadav को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
Location : Ayodhya
Published : 16 May 2026, 7:41 PM IST
Topics : ayodhya news cylinder Latest News protest UP News