गोरखपुर को इंटरनेशनल स्टेडियम की सौगात, निखरेंगी युवा खेल प्रतिभाएं

जनपद अब सिर्फ धार्मिक और शैक्षणिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम पूर्वांचल के युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

Gorakhpur: जनपद अब सिर्फ धार्मिक और शैक्षणिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम पूर्वांचल के युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता

जानकारी के अनुसार 46 एकड़ भूमि में बनने वाले इस अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यहां इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हॉकी समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

वैश्विक तनाव और तेल संकट का असर: गोरखपुर में महंगाई की मार, ट्रांसपोर्ट से होटल कारोबार में मंदी

सीएम योगी ने शिलान्यास के दौरान कहा कि कुछ वर्ष पहले तक ताल नदोर क्षेत्र उपेक्षित और बंजर पड़ा था, जहां अवैध कब्जों का बोलबाला था।  अब उसे युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग अब जनकल्याण और विकास परियोजनाओं के लिए किया जा रहा है।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने बताया कि अब तक प्रदेश सरकार 550 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे चुकी है। साथ ही 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

गोरखपुर: फर्जी आधार कार्ड से जमीन का खेल! सहजनवां में जालसाज गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम निर्माण के लिए सीएसआर फंड से 100 करोड़ रुपये देने पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का आभार भी जताया।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 May 2026, 7:55 PM IST

Advertisement