प्रयागराज में टोंस नदी में बड़ा हादसा, स्नान के दौरान चार लोग डूबे

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बलुआ गांव स्थित टोंस नदी में स्नान के दौरान दो किशोर समेत चार लोग डूब गए। इनमें से एक किशोर को मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 16 May 2026, 7:18 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बलुआ गांव स्थित टोंस नदी में स्नान के दौरान दो किशोर समेत चार लोग डूब गए। इनमें से एक किशोर को मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

नैनी की अवंतिका कॉलोनी के रहने वाले थे सभी

जानकारी के अनुसार Naini की अवंतिका कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय शनि यादव, 12 वर्षीय पीयूष गुप्ता, 12 वर्षीय आयुष और 35 वर्षीय आदित्य श्रीवास्तव शनिवार शाम टोंस नदी में स्नान करने पहुंचे थे।

चारों नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक शनि गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

बचाने गए युवक और बच्चे भी डूबे

शनि को डूबता देख उसके साथ मौजूद पीयूष और आयुष उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन दोनों भी गहरे पानी में फंस गए। इसके बाद आदित्य श्रीवास्तव ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नदी में डूब गया।

घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मदद के लिए पुकार लगाई। कुछ दूरी पर मौजूद मछुआरों ने आवाज सुनते ही नदी में छलांग लगा दी।

एक किशोर बचा, तीन की मौत

मछुआरों ने काफी प्रयास के बाद पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि शनि, आयुष और आदित्य को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पीयूष को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन, मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चों और युवक के शव देखकर परिवार के लोग बिलख पड़े। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Prayagraj

Published :  16 May 2026, 7:18 PM IST

Advertisement