Prayagraj Dumper Fire: गणेश पूजन के बीच अचानक मची अफरा-तफरी, चारों ओर धुआं ही धुआं
प्रयागराज जिले के नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भगदेवा चौराहे के समीप सड़क किनारे खड़े एक डंपर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब गांव में गणेश पूजन कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में ग्रामीण भजन-कीर्तन में शामिल थे।