

‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत मनीष कुमार भारती कमाण्डेंट 101 आर.ए.एफ के दिशा निर्देशों में कैम्प परिसर शान्तीपुरम प्रयागराज से MNNIT चौराहा तेलियरगंज प्रयागराज तक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर
रैली निकालकर बढ़ाया जागरूकता
Prayagraj News: 'हर घर तिरंगा अभियान के तहत मनीष कुमार भारती कमाण्डेंट 101 आर.ए.एफ के दिशा निर्देशों में कैम्प परिसर शान्तीपुरम प्रयागराज से MNNIT चौराहा तेलियरगंज प्रयागराज तक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा चुका है। रैली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया है। वहीं स्वतंत्रता दिवस से पहले शहीदों को याद भी किया गया है। इस दौरान बाइक पर मौजूद सभी ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया जा चुका है। वहीं अपनी देशभक्ति को पूरी तरह से उजागर पूरा कर दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाया जागरूकता
इन सभी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हर किसी को आजादी और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल चुका है। ये रैली होने के बाद से देखा जाए तो लोग काफी सक्रिय नजर आना शुरू हो गए थे।
पूरे हर्षोल्लास के साथ ही संदेश..
तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ 101 आर.ए.एफ कैम्प परिसर शान्तीपुरम से किया गया था और MNNIT चौराहा तेलियरगंज से होते हुए यह पुनः 101 आर.ए.एफ कैम्प परिसर शान्तीपुरम पर जाकर समाप्त हो गई थी। इस रैली के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला था। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं जवानों ने देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन किया गया था। तिरंगे की बात करें तो मार्च करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता का पूरे हर्षोल्लास के साथ ही संदेश दिया गया है।
तिरंगा बाइक रैली में देखा जाए तो हरिओम सागर, (द्वि०कमा०अधि०), पुनर्वसु तिवारी, (द्वि०कमा०अधि०) अशोक कुमार, CMO (OG), नितिन कुमार (उप०कमा०), यज्ञ कुमार सिंह (उप०कमा०), नीरज कुमार (उप०कमा०), एवं अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान व महिला कार्मिकों ने जोश और गर्व के साथ मनाया।
ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में बच्ची से दरिंदगी: आरोपी को उम्रकैद की सजा, सात साल बाद मिला इंसाफ