दहेज की सूली चढ़ी फिर एक और लक्ष्मी, चंद पैसों के लिए रक्षाराम ने मार डाला, पढ़ें यूपी का ये दर्दनाक मामला

बौंडी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 February 2026, 4:59 PM IST
google-preferred

Bahraich: दहेज की आग ने फिर एक घर उजाड़ दिया। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि एक नवविवाहिता की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मायके वालों का आरोप है कि बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पहले बेरहमी से पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

मामला बौंडी थाना क्षेत्र के रेहुआ चुनहा गांव का है। नौबस्ता निवासी रामरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बहन लक्ष्मी की शादी 1 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रक्षाराम से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति और ससुर उदयराज ने बाइक और एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

फोन पर बताती थी दर्द, लेकिन नहीं मिला सहारा

परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी कई बार फोन कर अपनी पीड़ा बताती थी, लेकिन उसे समझाकर ससुराल में ही रहने को कहा जाता रहा। आरोप है कि रविवार रात उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसओ त्रिलोकीनाथ मौर्य ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Location : 
  • Bahraich

Published : 
  • 16 February 2026, 4:59 PM IST

Advertisement
Advertisement