अमेठी में युवक की गला रेत कर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, इलाके में पुलिस बल तैनात

अमेठी में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दबंगों ने देर शाम एक युवक को अपने घर में बंद कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।  हमले के बाद आनन- फानन में परिजन खून से लथपथ युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 August 2026, 11:23 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दबंगों ने देर शाम एक युवक को अपने घर में बंद कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।  हमले के बाद आनन- फानन में परिजन खून से लथपथ युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

वारदात के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात

जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मानसिंह के पुरवा निवासी अंकित कश्यप 22 को उनके पड़ोसी ने अपने घर बुलाया। आरोप है कि अंकित के गले पर धार दार हथियार से हमला कर दिया। हमले से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजन अंकित को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमेठी में तालाब ने निगल ली मां-बेटे की जिंदगी, घर से निकले थे साथ

आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस सीओ और गौरीगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।

अमेठी के चर्चित विमलेश मर्डर केस में जांच तेज, तीन नए संदिग्धों से पॉलीग्राफ के जरिए होगी पूछताछ

मामले में पुलिस का बयान

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Location :  Amethi

Published :  3 August 2026, 11:18 PM IST

Advertisement