15 केस वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित, तमंचा और कारतूस बरामद

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 15 आपराधिक मुकदमों में नामजद हिस्ट्रीशीटर करमजीत उर्फ जिल्लू को गिरफ्तार किया है। अमेठी पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी स्कॉर्पियो से जा रहा था और वाहन के दस्तावेज भी नहीं दिखा सका।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 10 November 2026, 6:22 PM IST
google-preferred

Amethi: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत के तहत अमेठी पुलिस ने 15 मुकदमों में नामजद हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और मारपीट समेत 15 मुकदमों में नामजद है। पुलिस ने चेकिग के दौरान आरोपी के पास से 12 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से जा रहा था, आरोपी पर अमेठी के विभिन्न थानों में कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।

आरोपी स्कार्पियों के दस्तावेज नही दिखा सका

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने मंगलवार को बताया कि चेकिंग के दौरान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंगलवार को थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक वांछित अभियुक्त स्कार्पियो सवार करमजीत उर्फ जिल्लू पुत्र सत्य शरण सिंह निवासी ग्राम गाजनपुर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त स्कार्पियों वाहन सं0 UP 32 HT 0370 के कागज मांगने पर दिखा न सके । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिल्लू के बारे में पुलिस को सटीक जानकारी मुखबिर ने दी थी। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर करमजीत उर्फ जिल्लू के खिलाफ वर्ष 2004 से 2026 तक 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, धमकी, आगजनी, अवैध असलहा रखने और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

मवेशी और सोलर पैनल की चोरी की घटनाओं में भी लिप्त था

अमेठी के पुलिस अधीक्षक एस टी ने बताया कि थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से पूछताछ से की गई तो पता चला कि वह मवेशी और सोलर पैनल की चोरी की घटनाओं में भी लिप्त था। तलाशी लेने पर अख्तर के पास से तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और नकदी बरामद हुई। अन्य आरोपियों के पास से भी नकदी मिली।

Location :  Amethi

Published :  10 November 2026, 6:22 PM IST

Advertisement