12 दिन… 25 लाख की चोरी… चौंकाने वाली बात ये कि अब तक चोरों का कोई पता नहीं!

अमेठी के शाहमऊ कस्बे में दो ज्वेलरी दुकानों से 25 लाख रुपये से अधिक की चोरी के 12 दिन बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के आधार पर जांच जारी होने का दावा कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 5:10 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के शाहमऊ कस्बे में दो ज्वेलर्स की दुकानों से हुई 25 लाख रुपये से अधिक की चोरी का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। घटना को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। इस वजह से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी और दहशत दोनों का माहौल है।

दो दुकानों को बनाया था निशाना

12 जुलाई की देर रात अज्ञात चोरों ने आमने-सामने स्थित कान्हा ज्वेलर्स और आरएस ज्वेलर्स को निशाना बनाया। अगली सुबह जब कान्हा ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि दोनों दुकानों से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित 25 लाख रुपये से अधिक का माल चोरी हो चुका था।

फोरेंसिक जांच भी नहीं दिला सकी सुराग

घटना की सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज किया गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, लेकिन अब तक जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

'ऑपरेशन चक्रव्यूह' पर उठे सवाल

इस चोरी के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की रात्रि गश्त पर उठ रहा है। जिले में पुलिस द्वारा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जाता है, जिसके तहत लगातार गश्त और निगरानी का दावा किया जाता है। इसके बावजूद चोरों ने दो दुकानों में बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली।

Maharajganj: सीएम से मिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सभागार व पुस्तकालय निर्माण का दिया आश्वासन

व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी

लगातार 12 दिन बीत जाने के बावजूद चोरी का खुलासा न होने से शाहमऊ के व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि यदि बाजार में इतनी बड़ी चोरी हो जाए और पुलिस आरोपी तक न पहुंच सके, तो व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

‘एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरेगी’: दिल्ली के छात्रों के दर्द पर झलके अन्ना के आंसू, शुरू किया मौन व्रत

पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

मोहनगंज कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस कई अहम सुरागों पर काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ रही है। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।

Location :  Amethi

Published :  23 July 2026, 5:10 PM IST

Advertisement