बड़ा खुलासा: ‘महामंडलेश्वर’ पूजा ने करवाई थी अभिषेक गुप्ता की हत्या, जानें कैसे दोस्ती हुई दुश्मनी में तब्दील?

शूटर मोहम्मद फ़ज़ल ने पुलिस को बताया कि उसे पूजा शकुन पांडे ने भरोसा दिलाया था कि अगर कोई मुश्किल आई तो वह अपने संपर्कों से उसकी मदद करवाएंगी। पूजा शकुन पांडे के पास भाजपा और संघ से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग थे, जिनसे उसे मदद का आश्वासन मिला था।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 October 2025, 5:00 AM IST
google-preferred

Aligarh: अलीगढ़ के अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव डॉ पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे ने मिलकर अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने पूजा शकुन पांडे पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया है।

क्या था हत्याकांड का मामला?

पूजा शकुन पांडे और अशोक पांडे ने शूटर मोहम्मद फ़ज़ल को 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी। शूटर फ़ज़ल ने पुलिस से बातचीत में बताया कि वह पहले अशोक पांडे के यहां मिस्त्री का काम करता था, जिससे उसकी पहचान हुई थी। पुलिस ने पहले ही अशोक पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और शूटरों को भी पकड़ लिया है, लेकिन पूजा शकुन पांडे अभी भी फरार हैं।

खेल-खेल में कर्ज, फिर खून: ऑनलाइन गेम की लत ने ली मां की जान, पढ़ें लखनऊ के कपूत की कहानी

पूजा शकुन पांडे को भाजपा और संघ का घमंड

शूटर मोहम्मद फ़ज़ल ने पुलिस को बताया कि उसे पूजा शकुन पांडे ने भरोसा दिलाया था कि अगर कोई मुश्किल आई तो वह अपने संपर्कों से उसकी मदद करवाएंगी। पूजा शकुन पांडे के पास भाजपा और संघ से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग थे, जिनसे उसे मदद का आश्वासन मिला था।

पूजा शकुन पांडे का रोल

पूजा शकुन पांडे और अभिषेक गुप्ता के बीच आर्थिक संबंध और नजदीकियां बढ़ गई थी। बताया जाता है कि दोनों मिलकर अभिषेक से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे और उनके बीच साझेदारी का भी विचार था। हालांकि, जब अभिषेक गुप्ता ने उनसे दूर रहने की कोशिश की और कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया तो पूजा शकुन पांडे ने उसे हत्या की साजिश रचने का निर्णय लिया।

सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने वाला वकील रिहा, आखिरकार दिल्ली पुलिस ने क्यों छोड़ दिया?

महामंडलेश्वर बनने के बाद पूजा शकुन पांडे और अशोक पांडे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते थे, जिनमें भाजपा और संघ के बड़े नेता भी शामिल होते थे। पूजा ने अपने पति अशोक से तलाक ले लिया था, लेकिन दोनों एक ही घर में रहते थे। पूजा और अशोक के दो बच्चे हैं। अशोक ने बच्चों की जिम्मेदारी उठाई थी।

पूजा के खिलाफ कार्रवाई

अभी तक पूजा शकुन पांडे फरार हैं, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह उन्हें जल्द पकड़ने में सक्षम होगी। इस बीच, हिंदू महासभा ने पूजा शकुन पांडे से महामंडलेश्वर की पदवी छीन ली है और संगठन ने भी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

किसी का विश्वास घात

पूजा और अभिषेक गुप्ता के बीच बढ़ती नजदीकियों और पार्टनरशिप के प्रयासों के बावजूद अभिषेक का उनसे दूर जाना ही उसकी मौत की वजह बन गया। पूजा ने अभिषेक को कभी भी कॉल किया और वीडियो कॉल्स भी कीं, लेकिन अभिषेक ने उनसे दूरी बना ली। उसकी हत्या की साजिश के पीछे यही वजह रही कि वह अब पूजा और अशोक पांडे के दबाव में नहीं आना चाहता था।

Location : 
  • Aligarh

Published : 
  • 7 October 2025, 5:00 AM IST