हिंदी
IMD ने 5 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में अगले 7 दिनों में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। दिल्ली, यूपी और बिहार में शुष्क मौसम और बढ़ती गर्मी का अनुमान।
उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान (Img Source: Google)
New Delhi: देश के कई हिस्सों में जहां फरवरी के अंत में ही गर्मी तेज होने लगी है, वहीं India Meteorological Department (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी पारे में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इनके प्रभाव से 27-28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के बीच Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।
राजधानी Delhi में 27 फरवरी से मार्च की शुरुआत तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ेगा। बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।
Delhi Weather Update: फरवरी में ही बढ़ी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ये अलर्ट
Uttar Pradesh में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में साफ आसमान और तेज धूप रहेगी। इस सप्ताह अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में हमीरपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज किया गया। वहीं अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5°C रहा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 16°C तक रह सकता है।
Weather Update: राजधानी में मौसम ने ली करवट, 15 डिग्री पहुंचा पारा; जानें ताजा हालात
Bihar में भी मार्च की शुरुआत के साथ तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल राज्य में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।