पकड़ी गई छोटी उम्र के भतीजे संग गंदे काम करने वाली प्रीती चाची! गिरफ्तारी के बाद खुली ऐसी कहानी, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

अलीगढ़ के एक गांव से सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। रिश्ते में चाची लगने वाली महिला पर अपने ही नाबालिग भतीजे को लंबे समय तक डराने, धमकाने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला तब खुला जब लड़के ने घरवालों के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 June 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला प्रीति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे को लंबे समय तक मानसिक दबाव में रखा और उसे लगातार धमकाती रही।

परिवार का दावा है कि लड़का काफी समय से डर और तनाव में जी रहा था, लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रहा था। जब सच्चाई सामने आई तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

खेत में काम के दौरान शुरू हुआ पूरा मामला

पीड़ित किशोर के अनुसार, करीब ढाई साल पहले वह खेतों में काम करने जाता था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली चाची उससे बातचीत करने लगी। शुरुआत में उसे यह सामान्य लगा, लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलने लगे। किशोर का आरोप है कि महिला ने उसे बार-बार अपने पास बुलाना शुरू किया और उसकी मर्जी के खिलाफ उस पर दबाव बनाया। जब उसने दूरी बनाने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं।

फतेहपुर में खौफनाक गोलीकांड: कलयुगी बाप ने बेटे और बहू पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, जानिये परिवार पर क्यों बरपा कहर

डर के कारण किसी को नहीं बता पाया सच्चाई

पीड़ित ने बताया कि वह लगातार डर के माहौल में जी रहा था। उसे आशंका थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर दी जाएगी। इसी डर की वजह से वह लंबे समय तक चुप रहा। परिजनों का कहना है कि लड़के के व्यवहार में बदलाव जरूर दिखाई दे रहा था, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े मानसिक दबाव से गुजर रहा है।

शादी का दबाव बना तो खुला राज

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब आरोपी महिला ने कथित तौर पर नाबालिग पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार के अनुसार, महिला बार-बार लड़के से शादी की बात कहती थी और इनकार करने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देती थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में धमकियों से परेशान होकर किशोर भावुक हो गया और उसने घरवालों को पूरी बात बता दी। इसके बाद परिवार तुरंत हरकत में आया।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके बड़े बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह उनके बेटे के साथ रहने की जिद कर रही थी। मां का कहना है कि जब बेटे ने पूरी बात बताई तो परिवार को यकीन ही नहीं हुआ। बाद में कई घटनाओं को जोड़ने पर उन्हें पूरी स्थिति समझ में आई।

Bharat Tiwari Encounter: ‘बड़ी मछलियों को बचाने के लिए हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर’, पप्पू यादव के दावे गरमाई सियासत

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

परिवार की शिकायत मिलने के बाद इगलास थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच के बाद आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं नाबालिग को मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है ताकि उसकी मानसिक स्थिति को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिवार और पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Location :  Aligarh

Published :  24 June 2026, 3:56 PM IST

Advertisement