अमेठी में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, जरुरतमंदों को दी ये सौगात

अमेठी में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सपा नेता ने यहां जरूरतमंदो को  52 साइकिल वितरित किए।

Updated : 1 July 2025, 2:33 PM IST
google-preferred

अमेठी: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज अमेठी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेता सिंधुजीत सिंह के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान 52 जरूतमंदो को साइकिल वितरित किया गया। जिसमें छात्र छात्राये और जरूतमंद लोग शामिल थे।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक,  अमेठी में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ  ही सपा नेता ने यहां जरूरतमंदो को  52 साइकिल वितरित किए।

अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम

जानकारी के मुताबिक, दरअसल आज अमेठी में सपा के राष्ट्रीय अद्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन कियाया गया जिसमें जिले के सभी बड़े नेता शामिल हुए।सपा नेता सिंधुजीत सिंह के नेतृत्व में केक काटकर अखिलेश यादव को जनमदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

सपा नेता द्वारा 52 जरूरतमंदों को साइकिल का वितरण

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक,  इस दौरान सपा नेता द्वारा 52 जरूरतमंदों को साइकिल का वितरण किया गया। जिसमें छात्र छात्राये और वो जरूरतमंद लोग शामिल थे। जिन्हें साइकिल की।आवश्यक्ता थी। इस दौरान सपा नेता सिंधुजीत सिंह ने कहा कि गौरीगंज ही नही पूरे देश और प्रदेश में राष्ट्रीय अद्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन धूम धाम से मनाया जा रहा है। यहां का संगठन हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मानता आ रहा है और हमेशा मनाया जाता रहेगा। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते है।आज 52 साइकिलों का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया गया है। वहीं अखिलेश यादन के जन्मदिन पर यूपी के सीएम से लेकर कई मंत्री ने बधाई दी। साथ ही सपा के कार्यकर्ता ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। साथ ही लोगों को मिठाइंया बाटी। इस अवसर पर  कार्यकर्ता  में काफी उत्साह देखा गया।

Raebareli News: रायबरेली में अचानक किसान की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा

कानपुर में इस खास अंदाज में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Kedarnath Dham News: श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर, इस वजह से लग सकती है चारधाम यात्रा पर रोक; पढ़ें पूरी खबर

 

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 1 July 2025, 2:33 PM IST

Advertisement
Advertisement