गैस की किल्लत या सोची-समझी कालाबाजारी? अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, अब गैस एजेंसियों पर मोर्चा संभालेंगे सपा कार्यकर्ता

गुजरात पहुंचने वाले हैं एलपीजी से भरे ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जहाज; इसी बीच सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं को गैस एजेंसियों पर लगी लाइनों को दिखाने के निर्देश।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 March 2026, 4:16 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश में चल रहे एलपीजी संकट के बीच राहत की उम्मीद जताई जा रही है। गैस से लदे दो बड़े जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक ‘शिवालिक’ जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर और ‘नंदा देवी’ जहाज कांडला पोर्ट पर पहुँचने वाले हैं। इन जहाजों के आने से गैस आपूर्ति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। इसी बीच गैस की कमी को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Tech News: WhatsApp का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आया नया फीचर… जानिए फायदे और खतरे

सरकार पर कालाबाजारी कराने का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से जुड़े कुछ लोग ही गैस की कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में गैस एजेंसियों के बाहर पहुंचेंगे। जहां भी लोगों की लंबी कतारें लगी होंगी, वहां की तस्वीरें और हालात जनता और मीडिया के सामने लाए जाएंगे, ताकि गैस की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

सोशल मीडिया पर भी उठा चुके हैं मुद्दा

इससे पहले भी अखिलेश यादव गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार को घेर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर जनता को एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय सरकार को समस्या से इनकार करने के बजाय समाधान की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।

गैस की बढ़ती मांग से कई जगह परेशानी

ऑस्कर 2026 में छाई 2 घंटे 42 मिनट की यह एक्शन-थ्रिलर, 6 अवॉर्ड जीतकर बनी चर्चा का केंद्र; OTT पर देख रहे दर्शक

देश के कई हिस्सों में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 March 2026, 4:16 PM IST

Advertisement