Akhilesh Yadav Rally: सपा की महारैली में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने बताया यूपी का चुनावी माहौल

गौतम बुद्ध नगर में आयोजित सपा रैली में सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी के बीच कार्यकर्ताओं ने यूपी के चुनावी हालात पर खुलकर बात की। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों को बड़ा चुनावी फैक्टर बताया। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन सपा की जमीन मजबूत है।

Updated : 29 March 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर में आयोजित समाजवादी पार्टी की बड़ी रैली में आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) की मौजूदगी ने खास राजनीतिक संदेश दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खुलकर उत्तर प्रदेश के चुनावी हालात पर अपनी राय रखी।

अखिलेश यादव की रैली में जुटा जनसैलाब

समाजवादी पार्टी के प्रमुख  अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार 29 मार्च को गौतम बुद्ध नगर के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की, जिसके बाद उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया।

रैली स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों, से यह साफ संकेत मिला कि पार्टी इस आयोजन को अपनी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।

Akhilesh Yadav Rally LIVE: दादरी में अखिलेश यादव की महारैली, यूपी विधानसभा चुनाव का सपा ने फूंका बिगुल; जानें ताजा अपडेट

धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी से बढ़ा जोश

रैली में धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता से आगामी चुनावों में सपा को मजबूती मिलेगी।

कई कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय मुद्दे इस बार चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Dharmendra Yadav's Presence at SP Rally (1)

डाइनामाइट न्यूज़ से सपा कार्यकर्ताओं ने खोला चुनावी हाल (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

पश्चिमी यूपी पर सपा का खास फोकस

यह रैली खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ध्यान में रखकर आयोजित की गई थी। पार्टी 32 जिलों की करीब 140 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, संभल और शामली समेत कई जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक यहां पहुंचे हैं। करीब 100 मीटर लंबे पंडाल में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे साफ है कि पार्टी इस क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाना चाहती है।

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दादरी में बड़ी रैली आज

कार्यकर्ताओं ने बताया कैसा है चुनावी माहौल?

रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने यूपी के चुनावी माहौल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि इस बार मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन सपा की जमीन मजबूत है।

कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवाओं और किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी है, जिसका फायदा समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। वहीं, कुछ ने यह भी कहा कि पार्टी को संगठन स्तर पर और मजबूत होने की जरूरत है।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 29 March 2026, 12:57 PM IST

Advertisement