BIG BREAKING: अखिलेश यादव इस दिन आएंगे ग्रेटर नोएडा, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करेंगे महारैली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 अक्टूबर 2026 को ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित बिलासपुर में महारैली करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह रैली वेस्ट यूपी में सपा की ताकत और चुनावी रणनीति का बड़ा प्रदर्शन मानी जा रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 July 2026, 2:49 PM IST
google-preferred

Noida: उत्तर प्रदेश की राजनीति को हिलाने और ग्रेटर नोएडा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 4 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित बिलासपुर में एक महारैली करेंगे। इसी रैली को संबोधित करने के लिए अखिलेश यादव जिले में आएंगे।

अखिलेश यादव चुनाव के लिए तैयार

दरअसल, अगली साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश यादव ने आवाहन किया है कि समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही जी जान के साथ जमीन पर उतर जाए और चुनाव की तैयारी करें। अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में तैयारी चल रही है।

Happy Birthday Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन और डिंपल से पहली मुलाकात, जानिये दोस्ती से कैसे आगे बढ़ा जीवन सफर

वेस्ट यूपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे

इसी बीच गौतमबुद्ध नगर में भी सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। अब आने वाली 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी अपनी ताकत को दिखाएगी। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को अखिलेश यादव एक महारैली करेंगे। जिसमें केवल गौतमबुद्ध नगर ही नहीं बल्कि गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और वेस्ट यूपी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह भी बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव यहां पर अपनी पार्टी के लोगों के साथ सीधी बातचीत करेंगे।

DN Exclusive: अखिलेश यादव ने नोएडा को क्या दिया? जन्मदिन पर जानिए वो 7 बड़े प्रोजेक्ट, जिसका आज भी दिखता है असर

भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को अखिलेश यादव इस तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। क्योंकि अखिलेश यादव की पूरी टीम मैदान में उतर गई। अब देखना है कि भाजपा का समाजवादी पार्टी किस तरीके से मुकाबला करेगी।

Location :  Noida

Published :  1 July 2026, 2:49 PM IST

Advertisement