खुद की ही कार चोरी करवाकर बेच दी! भाजपा नेता की ऐसी चाल की पुलिस का भी चकरा गया सिर

आगरा में वाहन चोरी के एक साधारण दिखने वाले मामले ने ऐसा मोड़ लिया कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। टोल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और कई अहम सुरागों ने एक ऐसी कहानी सामने लाई, जिसने सभी को चौंका दिया। आखिर क्या था पूरा खेल?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 June 2026, 2:18 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर क्षेत्र में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस व्यक्ति ने अपनी बोलेरो गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी की पहचान भाजपा नेता देवकी नंदन शर्मा के रूप में हुई है।

खुद ही दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, देवकी नंदन शर्मा और उनके भाई आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। इसी बीच दोनों ने मिलकर एक ऐसी योजना बनाई, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पहले बोलेरो वाहन को बेच दिया, लेकिन उसके स्वामित्व का आधिकारिक हस्तांतरण नहीं कराया।

यूपी में हत्या से दहल उठा ये पूरा गांव, सुबह होते ही मचा हड़कंप

डुप्लीकेट चाबी बनवाकर करवाई चोरी

जांच में सामने आया कि वाहन बेचने के बाद आरोपी ने बहाने से गाड़ी अपने कब्जे में ली और उसकी डुप्लीकेट चाबी तैयार करवाई। इसके बाद खरीदार के घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरी करवा लिया गया। चोरी की घटना के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर खुद को पीड़ित साबित करने की कोशिश की गई।

टोल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स से खुली पोल

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा के रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की। जांच में पता चला कि चोरी की गई बोलेरो को जयपुर ले जाकर करीब दो लाख रुपये में बेच दिया गया था।

Basti Murder: बस्ती में क्षेत्र पंचायत सदस्य की नृशंस हत्या, खेत में मिला निर्वस्त्र शव

कोर्ट ने जारी किए वारंट

पुलिस ने करीब 400 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने देवकी नंदन शर्मा और उनके भाई के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location :  Agra

Published :  5 June 2026, 2:18 PM IST

Related News

Advertisement