हिंदी
चित्रकूट में मची सनसनीखेज वारदात
Chitrakoot: जनपद के बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वो रात में घर के बाहर सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटना के पीछे रंजिश या विवाद की आशंका जता रही है।
जानकारी के अनुसार सेमरदहा गांव निवासी रामनरेश कोटार्य गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने उन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने रामनरेश का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
मछली बनाने को लेकर शुरू हुई बहस और फिर छा गया मातम! गोरखपुर की इस घटना ने सबको झकझोरा
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। जिसके बाद शुक्रवार को सुबह जब परिजनों की नींद खुली और घर से बाहर निकले तो बुजुर्ग का शव खून लथपथ चारपाई में पड़ा पाया। बताते हैं कि बगल में ही रहने वाले बिरादरी के कुछ लोग भी बाहर सो रहे थे, जिनको घटना की भनक तक नहीं लग पाई। परिजनों की सूचना पर बहिल पुरवा थाना प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
बहिलपुरवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों में पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन किया।पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश से लेकर अन्य बिंदुओं पर बारीकी से तहकीकात में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Location : Chitrakoot
Published : 5 June 2026, 1:54 PM IST