‘पापा, मैं स्कूल नहीं जाऊंगी’ आगरा में युवक की हरकतों से आहत छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

आगरा में एक युवक की कथित हरकतों से परेशान युवती ने पढ़ाई छोड़ दी। घर पहुंचकर धमकी देने और शिकायत करने गए ताऊ से मारपीट के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 September 2026, 1:17 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर लगातार परेशान करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसे अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल जाना किया बंद

पीड़िता के अनुसार, गैलाना निवासी रोहित उसे रास्ते में रोककर परेशान करता था। लगातार हो रही कथित अभद्रता और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक की हरकतें नहीं रुकीं और वह युवती के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने के साथ धमकी देने लगा।

आंसू, मारपीट और धमकियों का साया: आगरा के एक ही थाने में पहुंचे दो पति, किसी की उधड़ी गृहस्थी तो किसी की जान पर बनी आफत

शिकायत करने पहुंचे ताऊ से मारपीट

युवती ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी अपने ताऊ को दी। इसके बाद ताऊ आरोपी रोहित के पिता मुकेश से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान रोहित ने उनके ताऊ को तमाचा मार दिया। इसके बाद रोहित और उसके पिता मुकेश ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

भविष्य में घटना होने पर जिम्मेदारी तय करने की मांग

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसके लिए रोहित और उसके पिता जिम्मेदार होंगे। युवती ने मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

UP LIVE News: आगरा में शिवम की संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा, बहराइच में दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक क्लिक में पढ़ें सभी खबर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  17 September 2026, 1:17 PM IST

Related News

Advertisement