मीटर बंद था, फिर भी बढ़ता गया बिल; मजदूर के नाम पहुंचा 5.43 लाख का बिजली बकाया, आखिर ये कैसी व्यवस्था?

आगरा के एक गरीब मजदूर की परेशानी उस वक्त और बढ़ गई जब वर्षों पहले कटे बिजली कनेक्शन का बकाया लाखों रुपये तक पहुंच गया। पीड़ित का दावा है कि कनेक्शन बंद होने के बावजूद बिल लगातार बढ़ता रहा और अब रकम 5 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 June 2026, 2:36 PM IST
google-preferred

Agra: आगरा के बरहन क्षेत्र के एक छोटे से गांव में रहने वाले कृष्ण मुरारी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि बिजली का एक पुराना कनेक्शन उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी बन जाएगा। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले कृष्ण मुरारी आज न सिर्फ बीमारी से जूझ रहे हैं, बल्कि एक ऐसे बिजली बिल के बोझ तले दबे हैं, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए।

उनका कहना है कि जिस बिजली कनेक्शन को वर्षों पहले काट दिया गया था, उसका बिल आज 5.43 लाख रुपये से अधिक हो चुका है। अब वे विभागीय अधिकारियों से राहत की गुहार लगा रहे हैं।

2018 में कटा था कनेक्शन

गांव गढ़ी मद्दे निवासी कृष्ण मुरारी के अनुसार उनके नाम दो किलोवाट का कमर्शियल बिजली कनेक्शन था। वर्ष 2018 में बकाया राशि जमा न कर पाने के कारण विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद उन्होंने यह मान लिया कि अब उस कनेक्शन से जुड़ी देनदारी वहीं समाप्त हो जाएगी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

6 गोलियां, बहन की चीखें और… आखिर क्यों भाई बना अपनी ही बहन का कातिल?

हर महीने बढ़ता गया बकाया

पीड़ित का आरोप है कि कनेक्शन कटने के बावजूद विभाग की ओर से लगातार उनके नाम बिजली बिल जारी किए जाते रहे। स्थिति तब और चौंकाने वाली हो गई जब 16 जून 2020 को बकाया राशि 35 हजार 394 रुपये दिखाई गई, लेकिन सिर्फ एक महीने बाद यह बढ़कर 1 लाख 27 हजार 262 रुपये पहुंच गई। समय बीतता गया और बिल की रकम भी बढ़ती रही। आज यही बकाया बढ़कर 5 लाख 43 हजार 81 रुपये तक पहुंच चुका है।

बीमारी और गरीबी के बीच फंसा परिवार

कृष्ण मुरारी बताते हैं कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और लंबे समय से बीमार भी चल रहे हैं। ऐसे में लाखों रुपये के बिजली बिल ने उनकी चिंता कई गुना बढ़ा दी है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का दावा है कि विभागीय लापरवाही की वजह से यह समस्या लगातार गंभीर होती गई और अब वह मानसिक तनाव का कारण बन चुकी है।

जिसे आप समझ रहे हैं मामूली थकान, वो अंगों को सुखा रहा है: जानें ‘हिडन डिहाइड्रेशन’ के खतरनाक संकेत

अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

आखिरकार कृष्ण मुरारी ने एसडीओ विद्युत खंदौली और उपजिलाधिकारी एत्मादपुर को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि कटे हुए कनेक्शन के बिल की समीक्षा कर वास्तविक बकाया निर्धारित किया जाए और उन्हें राहत दी जाए।

Location :  Agra

Published :  17 June 2026, 2:36 PM IST

Related News

Advertisement