मुजफ्फरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती का वीडियो वायरल

जनपद में एक नाबालिग युवती को कपड़े फाड़ देने और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला मनचला युवक पुलिस गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि उसे कड़ी चेतावनी भी दी, जिसके बाद वह अपने किए पर माफी मांगता दिखाई दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 February 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग युवती के साथ बदतमीजी की गई फिर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने अब इस मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि उसे कड़ी चेतावनी भी दी, जिसके बाद वह अपने किए पर माफी मांगता दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को चरथावल थाना क्षेत्र के सैदपुरकला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दूसरे समुदाय का युवक नावेद लगातार छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी युवती को कपड़े फाड़ देने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333/76/78(2), 351(3), 308(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद दबिश देकर आरोपी युवक नावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी घबराया हुआ नजर आया और बाद में पुलिस से माफी मांगते हुए दिखाई दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल

कार्रवाई के बाद आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के कंधों पर लटका हुआ अपने किए की माफी मांगता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की है।

Vastu Tips: घर या ऑफिस में क्यों हैं अशुभ मानी जाती ये सीढ़ियां? जानिए वास्तु के अनुसार सही सीढ़ी डिजाइन

सीओ सदर ने दी आधिकारिक जानकारी

मामले पर जानकारी देते हुए रविशंकर मिश्रा, सीओ सदर मुजफ्फरनगर ने बताया कि 17 फरवरी को प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 19 February 2026, 1:06 PM IST

Advertisement
Advertisement