रायबरेली की अनौखी शादी! पति को छोड़कर दिव्यांग को महिला ने बनाया हमसफ़र

रायबरेली में एक विवाहित महिला द्वारा पति को छोड़कर एक दिव्यांग के साथ रहने की बात सामने आई है। पढिये पूरी खबर

रायबरेली: जनपद से दरकते रिश्तों की ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर आपका फैसला करना मुश्किल होगा की इसमें महिला ग़लत है या उसका पति। फिलहाल महिला ने अपने पति का साथ छोड़कर एक दिव्यांग को हमसफऱ बनाया है। दिव्यांग भी कोई दस बीस प्रतिशत वाला नहीं बल्कि सौ प्रतिशत यानि बिना व्हील चेयर के उसका गुज़ारा नहीं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह कहानी है डीह थाना इलाके के परशदेपुर में जन्मी नीलम की। नीलम की लगभग छः साल पहले उसके परिजनों ने घोरवारा के रहने वाले दीपक से तब शादी कर दी थी जब वह नाबालिग थी। खुद नीलम के मुताबिक उसने कच्ची उम्र में ब्याह दिये जाने के दर्द सहे लेकिन परिजनों से कभी शिकायत नहीं की। उसके मुताबिक नीलम को उम्मीद थी कि वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। कच्ची उम्र की ब्याही नीलम को शादी के छः साल गुज़र जाने के बाद भी संतान न होने पर उसे बाँझ के ताने सुनने पड़े। इसी बीच ससुरालियों से तंग आकर नीलम भदोखर थाना इलाके की नई बस्ती में ब्याही अपनी के यहाँ आकर रहने लगी।

यहाँ रहते हुए उसकी मुलाक़ात शरीर के आधे अंग से दिव्यांग युवक से मुलाक़ात हुई। दिव्यांग युवक न केवल उसे चाहने लगा बल्कि उसकी हर ज़रूरत का ख्याल भी रखता। नीलम लौट कर अपने ससुराल गई लेकिन वहां उसका दिल न लगा तो फिर बहन के यहाँ आ गई। बहन के यहाँ आने के बहाने उसे उसे दिव्यांग मित्र से मिलने का मौका मिल जाता था। धीरे धीरे नीलम की मित्रता की जानकारी उसके पति दीपक को हुई तो विरोध शुरू हो गया। नीलम को मायके वालों ने भी समझाने की कोशिश की तो वह बागी हो गई। उसने अपने मायके और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी और हमेशा हमेशा के लिये ससुराल छोड़ दिया।

ससुरालियों ने पुलिस से शिकायत की तो डलमऊ में गुमशुदगी दर्ज हो गई। पुलिस ने नीलम को खोज तो निकाला लेकिन उसने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। बालिग़ हो चुकी नीलम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहाँ उसने 164 के बयान में भी पति के पास ससुराल वापस जाने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल नीलम पति को छोड़कर अपनी मर्ज़ी से चली गई है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 25 June 2025, 3:38 PM IST