मोहब्बत में प्रेमी और प्रेमिका ने लगाई फांसी, दीपांशु की बची जान लेकिन लड़की हो गई अल्लाह को प्यारी

मेरठ के उलधन गांव में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सिर्फ दो घरों या परिवारों नहीं बल्कि दो समुदायों में भी विवाद करवा दिया है। प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी लगा ली। इस घटना में लड़के की जिंदगी तो बच गई, लेकिन लड़की की जान चली गई। इस घटना के बाद जानें गांव में कैसा माहौल है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 23 November 2025, 3:54 PM IST

Meerut: मेरठ के उलधन गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 8 महीने पुरानी प्रेम कहानी के कारण दो परिवारों में विवाद चल रहा था, जिसका दुखद परिणाम सामने आया। गांव के ही 300 मीटर दूरी पर रहने वाले प्रेमी दीपांशु ने दोपहर करीब 4.30 बजे अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित खेत में ट्यूबवेल के पास शीशम के पेड़ से फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन गांव के लोगों की समय पर दखलअंदाजी के कारण वह बच गया।

एक घंटे बाद प्रेमिका ने किया सुसाइड

करीब एक घंटे बाद यानी 5.30 बजे दीपांशु की प्रेमिका सलमा (बदला हुआ नाम) ने भी अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार सलमा की बॉडी उसके कमरे में जमीन पर पड़ी मिली और उसके गले पर फंदा था। पास में एक डंडा भी पड़ा था। जिससे परिवार और ग्रामीणों में यह सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

रोहतक वालों में खौफ: कहीं दोबारा ना हो जाए ‘सपना हत्याकांड’, आज होगी पंचायत; जानें पूरा मामला

सलमा के पिता का आरोप

सलमा के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की को उसके प्रेमी के परिवार ने बुलाकर परेशान किया और पंचायत में विवाद के बाद बेटी को पीटा गया। पिता ने बताया कि बेटी और वह खुद पंचायत में शामिल हुए थे, लेकिन विवाद के बाद उन्हें चोटें आई और बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया। सलमा की बुआ भी डंडे की मौजूदगी पर सवाल उठा रही हैं।

दीपांशु के घर वालों की तलाश तेज

दीपांशु का इलाज खरखौदा के एक अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में उसकी मां और बहन मौजूद हैं। जबकि पिता और भाई फरार हैं। पुलिस ने दीपांशु के पिता मंगू, बहन नीतू और भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CO किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों की तलाश के लिए दबिश जारी है।

DN Exclusive: भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई आज हो रहे रिटायर और कल मनाएंगे जन्मदिन, पढ़ें CJI के 5 यादगार फैसले

हिंदू और मुस्लिम पर जंग

गांववालों की बातों से पता चलता है कि दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद था। दीपांशु हिंदू और सलमा मुस्लिम थे। परिवार इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे। भाभी ज्योति ने आरोप लगाया कि सलमा कई बार उनके घर आई और दीपांशु को परेशान करती रही। 21 नवंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे दोनों जंगल में मिले थे, जहां गांव के लोग उन्हें देख चुके थे। इसके बाद विवाद बढ़ा और दुखद घटना हुई।

Location : 
  • Meerut

Published : 
  • 23 November 2025, 3:54 PM IST