गाजियाबाद में अबला महिला से रेप, आश्रम संचालिका और उसकी सहेली राधिका उर्फ शबनम गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

एक महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस हैवानियत को उस वारदात ने अंजाम दिया, जो धर्म के ढोंग लोगों को बेवकूफ बना रहा था। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 June 2025, 1:53 PM IST
google-preferred

गाजियाबाद: जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक आश्रम में संन्यास का वेश धरे एक महिला से नशीले पदार्थ का प्रयोग कर बर्बरता की गई और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी महिलाओं ने न केवल महिला का शारीरिक शोषण किया, बल्कि वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आश्रम संचालिका गोकुल दिव्या योग माया सरस्वती और उसकी साथी राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी आश्रम का संचालक का सौतेला भाई अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, यह घटना दिल्ली बॉर्डर के कौशांबी थाना क्षेत्र के एक आश्रम की है। जहां आश्रम संचालिका और उसकी साथी महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ क्रूरता की है। पीड़िता 29 वर्षीय एक अनाथ महिला है। उसने अपनी आपबीती में बताया कि वह सितंबर 2024 में आश्रम में रहने आई थी। जहां उसे आश्रम की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। आश्रम में रहते हुए उसे बताया गया था कि उसे हर महीने 20 हजार रुपए वेतन मिलेगा।

कैसे किया रेप?

पीड़िता ने बताया कि आश्रम में आने के कुछ दिनों बाद ही आश्रम संचालिका गोकुल दिव्या योग माया सरस्वती ने अपने साथ एक मुस्लिम महिला राधिका उर्फ शबनम को भी रखा। दोनों महिलाओं ने उसे अपने चेलियों के रूप में तैयार किया। एक दिन 15 अप्रैल को आश्रम संचालिका ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश होने लगी। होश में आने पर उसने पाया कि उसके साथ आश्रम के ही एक व्यक्ति गोकुल ने रेप किया है।

शिकायत की तो उसकी लाश भी नहीं मिलेगी

इसके बाद आरोपियों ने वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि वह अपने 1 लाख 40 हजार रुपये की सैलरी की मांग कर रही थी, जो आश्रम संचालिका के पास बकाया थी। लेकिन इसके बजाय उसे धमकी दी गई कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसकी लाश भी नहीं मिलेगी।

रेप करने वाले गोकुल फरार

पीड़िता ने जब 8 मई को कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आश्रम संचालिका गोकुल दिव्या योग माया सरस्वती और उसकी साथी राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपने आरोपों को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि उनका सह-आरोपी गोकुल भी अक्सर आश्रम में आता-जाता था।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी गोकुल की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का तंत्र सक्रिय है। पीड़िता ने बताया कि वह पूरी तरह बेघर है, उसका कोई परिवार नहीं है और उसने आश्रम में रहते हुए अपने सामान के साथ रकम का बकाया भी मांगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।

Location : 

Published :