तलाक हुआ, 2 लाख मिले… कोर्ट से निकलते ही मचा बवाल, महिला ने पूर्व पति-ससुर पर लगाया लूट का आरोप

मैनपुरी जिला दीवानी न्यायालय परिसर में तलाक के बाद समझौते की रकम को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला ने अपने पूर्व पति और ससुर पर मारपीट कर समझौते में मिली ₹2 लाख की रकम छीनने का आरोप लगाया। महिला कोर्ट परिसर में ही फूट-फूटकर रोने लगी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 July 2026, 1:50 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी के जिला दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब तलाक के बाद समझौते में मिली 2 लाख की रकम को लेकर एक महिला ने अपने पूर्व पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगा दिए। महिला का आरोप है कि कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद जैसे ही वह अपने भाई के साथ बाहर निकली, तभी पूर्व पति और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और समझौते में मिली रकम छीन ली। महिला के अचानक कोर्ट परिसर में ही फूट-फूटकर रोने और मदद की गुहार लगाने से वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तलाक के बाद समझौते में तय हुए थे 2 लाख

पूरा मामला थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला गांव की रहने वाली संध्या से जुड़ा है। संध्या की शादी थाना घिरोर क्षेत्र के राह गांव निवासी हिमांशु पुत्र हरवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला न्यायालय तक पहुंच गया और दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई। परिवारिक विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे। महिला के मुताबिक, 28 जुलाई को मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत 2 लाख की रकम दिए जाने की बात सामने आई।

बेटी के फटे कपड़े और बिलखती मां; मैनपुरी में उधारी के पैसों ने छीन ली बेबस परिवार की रातों की नींद

कोर्ट से निकलते ही पूर्व पति और ससुर पर मारपीट का आरोप

संध्या का आरोप है कि कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद वह अपने भाई के साथ न्यायालय परिसर से बाहर निकल रही थी। तभी उसके पूर्व पति हिमांशु और ससुर हरवीर ने उसे रोक लिया। महिला के मुताबिक, दोनों ने उसके साथ मारपीट की और समझौते में मिली 2 लाख की रकम छीन ली। घटना के बाद महिला बेहद परेशान हो गई और न्यायालय परिसर में ही रोने लगी। महिला के रोने और शोर मचाने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।

फूट-फूटकर रोई महिला

घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। महिला का रोना देखकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर रुक गए। महिला लगातार आरोप लगाती रही कि तलाक के बाद समझौते के तहत उसे मिली रकम उसके पूर्व पति और ससुर ने छीन ली। कोर्ट परिसर में इस तरह का हंगामा होने के कारण वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी मामले की तरफ चला गया।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद मैनपुरी में सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता का आरोप

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत को संज्ञान में लिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब महिला द्वारा लगाए गए मारपीट और ₹2 लाख छीनने के आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना किस तरह हुई और उस समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे।

Location :  Mainpuri

Published :  29 July 2026, 1:50 PM IST

Related News

Advertisement