शादी के 6 महीने बाद ही बादशाह के रिश्ते में दरार? ईशा रिखी का छलका दर्द, बोलीं- पति की ताकत से लगता था डर

रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी को 6 महीने भी नहीं हुए कि रिश्ते में खटास की खबरें आने लगी हैं। ईशा रिखी के एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी को चौंका दिया है, जिसमें उन्होंने डर, चुप्पी और हिम्मत पर बड़ी बात कही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 July 2026, 2:25 PM IST
google-preferred

Mumbai: म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी साल मार्च महीने में मॉडल और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी के बंधन में बंधे बादशाह के रिश्ते में खटास आने की खबरें सामने आ रही हैं। शादी को अभी छह महीने का वक्त भी पूरा नहीं हुआ है और ईशा रिखी के एक चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

ईशा रिखी का दर्दनाक बयान

सोमवार शाम को ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक और क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। ईशा ने लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान दिखाई नहीं देते। उन्होंने स्वीकार किया कि वह लंबे समय तक चुप रहीं क्योंकि उन्हें अपने पति के बड़े रुतबे, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी।

ईशा ने लिखा, "मेरी चुप्पी का मतलब यह नहीं था कि मैंने सब स्वीकार कर लिया था, वह तो बस हालात से निपटने का एक तरीका था। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं और यह दिखावा बंद कर रही हूं कि सब ठीक है।"

Happy Birthday Jugal Hansraj: ‘मोहब्बतें’ के चॉकलेटी हीरो ने कभी ठुकराई थी पहली फिल्म, फिर ऐसे बने लाखों दिलों की धड़कन

चंडीगढ़ की स्टार ईशा का पंजाबी सिनेमा से रहा है खास नाता

ईशा रिखी सिर्फ एक सेलिब्रिटी वाइफ नहीं हैं, बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनका एक अलग पहचान और दबदबा है। 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में जन्मी ईशा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और 12वीं कक्षा से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

उन्होंने साल 2013 में सिप्पी गिल के साथ फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अमरिंदर गिल के साथ हिट फिल्म 'हैप्पी गो लकी' (2014) समेत कई बड़ी फिल्मों में शानदार काम किया है।

रामायण के क्लाइमेक्स पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, राम-रावण के महामुकाबले की शूटिंग अभी तक बाकी

क्या अलग होने वाले हैं रास्ते?

ईशा के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या दोनों के बीच बात इतनी बढ़ चुकी है कि यह रिश्ता तलाक तक पहुंच सकता है। हालांकि, बादशाह की तरफ से अभी तक ईशा के इन आरोपों या पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस पोस्ट ने फैंस के मन में गहरे सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Location :  Mumbai

Published :  28 July 2026, 2:25 PM IST

Related News

Advertisement