रुद्रपुर CHC के कर्मचारी आवास में मृत मिली महिला, इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में रविवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी आवास में एक महिला मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 October 2026, 5:58 AM IST
google-preferred

Deoria: जिले के रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी आवास में रविवार को एक महिला मृत अवस्था में मिली। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी-112 के जरिए पुलिस को मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को पूर्णिमा विश्वकर्मा ने यूपी-112 के माध्यम से थाना रुद्रपुर पुलिस को सूचना दी कि उनकी रिश्तेदार गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमनलाल, सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में मृत अवस्था में पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक

मौत की वजह तलाश रही पुलिस

महिला की मौत के मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे।

पुलिस ने बताया कि मौत की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही महिला की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Weather Update: दिल्ली-NCR में रात को बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बरसे बदरा 

एसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर हालात सामान्य हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आया प्रशासन! देवरिया में रास्ते के विवाद पर राजस्व टीम का छापा

 

Location :  Deoria,

Published :  25 October 2026, 5:51 AM IST

Advertisement