JTET Exam 2026: देवघर में JTET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट! 45 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी, DC-SP ने संभाली कमान

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर देवघर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले के देवघर और मधुपुर अनुमंडल के 45 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न हुई। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 1 November 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

Deoghar: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर रविवार को देवघर में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिले के देवघर और मधुपुर अनुमंडल में बनाए गए 45 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। परीक्षा में करीब 18,213 से 18,256 परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है।

परीक्षा को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर खुद मैदान में उतरकर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अब तक किसी अप्रिय घटना या विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की सूचना नहीं मिली है।

देवघर में 35 और मधुपुर में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्र

JTET परीक्षा के लिए देवघर जिले में कुल 45 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें देवघर अनुमंडल में 35 और मधुपुर अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा व्यवस्था संभालने के लिए वीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अधिकारी लगातार केंद्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Deoghar

500 गज तक निषेधाज्ञा लागू (Image Source: Dynamite News)

सिर्फ18 खुशनसीबी के लिए! भारत में 4.90 करोड़ रुपये की रेंज रोवर एसवी सवाई लॉन्च, जानिये पूरी खासियत

दो पालियों में आयोजित हो रही JTET परीक्षा

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली में कक्षा 6 से 8 तक के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। वहीं दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5 तक के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा निर्धारित है। पहली पाली के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद प्रशासन का पूरा ध्यान दूसरी पाली पर है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।

Deoghar 1

देवघर में JTET परीक्षा (Image Source: Dynamite News)

Patna Crime: पत्नी के अफेयर के शक में दामाद ने सास को मारी गोली, फ्लैट से 21 कारतूस बरामद

1101 वीक्षक तैनात, केंद्रों के 500 गज तक निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जिले में कुल 1,101 वीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी 45 परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल को भी लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 500 गज के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटाने, अनधिकृत प्रवेश करने और परीक्षा में बाधा डालने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को पूरे समय सतर्क रहने का निर्देश दिया है। पहली पाली के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न होने तक डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Location :  Deoghar

Published :  1 November 2026, 1:52 PM IST

Advertisement