VIDEO: केशव मौर्य ने किया ऐलान महराजगंज में तुरंत बनेगा बाईपास, आम जनता और व्यापारियों का संघर्ष लाया रंग
डाइनामाइट न्यूज़ पर इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से आंदोलनरत महराजगंज के व्यापारियों और आम जनता का संघर्ष सफल होने जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हां में हां मिलाते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मुखिया केशव प्रसाद मौर्य ने भरे मंच से ऐलान किया है कि नगर के चारों ओर तत्काल बाईपास बनेगा और अफसर तत्काल इसके लिए कागजी कार्यवाही करें। पूरी खबर..