हिंदी
नई दिल्ली: गोरखपुर लोकसभा सीट से उपेन्द्र शुक्ला को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं पर फूलपुर से कौशलेन्द्र सिंह पटेल भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उपेन्द्र शुक्ला डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE
उपेन्द्र संगठन के पुराने नेता हैं और वर्तमान में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। ये स्थापना काल से ही भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं। शुक्ला गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो दोनों के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। गोरखपुर की सीट सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई सीट फूलपुर से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। कौशलेन्द्र मूल रुप से मिर्जापुर के रहने वाले हैं और वाराणसी के मेयर रह चुके हैं। अभी ये भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं।
बिहार की अररिया लोकसभा सीट से प्रदीप सिंह कैंडिडेट घोषित किये गये हैं।
Published : 19 February 2018, 11:39 AM IST
Topics : उप चुनाव केशव मौर्य गोरखपुर फूलपुर भाजपा योगी आदित्यनाथ लोकसभा
No related posts found.