UCC के मुद्दे पर अमित शाह के सामने खड़ी हुई नई चुनौती? एनडीए सहयोगियों के सतर्क रुख से बढ़ी मुश्किलें
अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू करने के एलान के बाद टीडीपी, जेडीयू और लोजपा ने सतर्क रुख अपनाया है। सहयोगियों ने साफ किया है कि इस बड़े कदम से पहले समाज के सभी वर्गों, समुदायों और संबंधित पक्षों के साथ व्यापक बातचीत होनी चाहिए और मसौदा सामने आना चाहिए।