छंटनी की आंधी के बीच राहत की खबर: ये कंपनी बढ़ाएगी 80% कर्मचारियों की सैलरी, जानें किसे मिलेगा मौका
जब दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव से कंपनियाँ छंटनी कर रही हैं, तब आईटी सेक्टर से एक राहत भरी खबर आई है। Cognizant ने घोषणा की है कि वह 1 नवंबर 2025 से अपने 80% योग्य कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करेगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इंडस्ट्री में वेतनवृद्धि को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।