Uttarakhand News: 500 उपनल कर्मचारी हड़ताल पर, आखिर क्या हैं उनकी मांगे?

उपनल कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं सभी कर्मचारी आज देहरादून चले गये है , 22 हजार कर्मचारी आज से अपनी नियमतीकरण को लेकर हड़ताल चले गये है। जनपद में भी 500 से भी ज्यादा उपनल के कर्मचारी है। जो कि नियमिति करण को लेकर हड़ताल पर है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 November 2025, 4:49 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: प्रदेश भर के उपनल कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं सभी कर्मचारी आज देहरादून चले गये है , 22 हजार कर्मचारी आज से अपनी नियमतीकरण को लेकर हड़ताल चले गये है। जनपद में भी 500 से भी ज्यादा उपनल के कर्मचारी है। जो कि नियमिति करण को लेकर हड़ताल पर है।

लम्बे समय से कार्यरत उपनल कर्मचारी आज से पूरे प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है। आज देहरादून में उपनल के कर्मचारी मुख्यमंत्री को घेराव करने का मन बनाया है। कर्मचारियों का कहना था कि जबतक उपनल कर्मचारीयें की मांग पूरी नहीं होती है। तब तक सभी कर्मचारी हडताल पर रहेगें।

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पहाड़ के लोग आक्रोशित, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन, जानिये क्यों?

कर्मचारियों ने बताया कई वर्षों से अपनी मागों को लेकर सरकार न्याय पालिका तक चले गये है माननीय उच्चय न्यायल द्धारा भी उपनल कर्म्रचारीयों की जायज मांग ठहराई गयी है, पद के सापेक्ष नियमियतीकरण की मांग कर रहे है।

Uttarakhand: डोईवाला नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, निजी भूमि पर बना दी सड़क, जमीन मालिक ने जताई आपत्ति

उपनल कर्मचारीयों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सरकारी कार्य की व्यवस्था भी चरमरा गयी है। बहुत सारे विभाग ऐसे है, जो उपनल कर्मचारीयों के भरोसे ही चल रहे है।

दून अस्पताल की चरमराई व्यवस्था

दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं।  इसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी न हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े इसके लिए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी इधर से उधर की गई है, लेकिन अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ है। ऐसे में उपनल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

Location : 
  • Uttarakhand

Published : 
  • 10 November 2025, 4:49 PM IST