पौड़ी में गुलदार का आतंक, गजट गांव में गुलदार ने एक शख्स को बनाया निवाला
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। हर रोज आदमखोर जानवरों के हमले की खबर सामने आती है। गुरुवार सुबह पौड़ी जनपद से गुलदार के हमले के एक दुखद घटना सामने आयी है। हादसे के बाद समूचे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल गई है।