तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर एफआईआर, अमित शाह बने कारण, जानें क्यों?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह बयान न केवल असंवैधानिक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ सकता है।