महराजगंज में शौचालय घोटाले में कार्रवाई लटकी, हाईकोर्ट ने कहा-तुरंत हो फैसला
महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र में शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 396 की जगह केवल 219 शौचालयों की जांच हुई और इनमें से 218 बने ही नहीं पाए गए। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि लंबित कार्रवाई पर तुरंत निर्णय लिया जाए। जानिए पूरी खबर