अश्लील वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, सोनभद्र पुलिस ने दो को दबोचा, आखिर क्यों बौखलाए आरोपी?
सोनभद्र साइबर थाना और साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर अश्लील एवं पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एनसीएमईसी और एनसीआरपी पोर्टल से मिली सूचना के बाद तकनीकी जांच कर कार्रवाई की गई। आरोपियों से मोबाइल और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।