हिंदी
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक फेसबुक पेज को आज हैकरों ने हैक कर लिया। करीब आधे घंटे तक फेसबुक पेज पर हैकर्स ने दर्जनों की संख्या में अश्लील तस्वीर और वीडियो लिंक पोस्ट कर दिया।
पेज पर अश्लील कंटेंट देखते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंगला आरती के बाद करीब आधे घंटे तक पेज पर हैकरों का कब्ज़ा रहा।
मन्दिर प्रशासन ने तत्काल साइबर एक्सपर्ट बुलवा कर पेज को रिकवर किया गया। मन्दिर के सीईओ ने बताया कि इस मामले की शिकायत साइबर सेल में भी की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के एक आधिकारिक एफबी पेज मन्दिर ट्रस्ट की तरफ से संचालित किया जाता है । इस पेज पर मन्दिर के सभी आरती, श्रद्धालुओं से जुड़ी सूचनाएं प्रसारित की जाती है।
शनिवार की सुबह मंगला आरती के बाद अचानक एडमिन के नियंत्रण से पेज का कंट्रोल हैकरों ने हैक कर लिया। हैक करने के बाद लागातर दर्ज़नों अश्लील फोटो और वीडियो लिंक पेज पर हैकरों ने डालने शुरू कर दिए।
Published : 6 April 2024, 6:07 PM IST
Topics : Cyber Cell Facebook Page hacked Kashi Vishwanath temple Obscene Posts अश्लील पोस्ट फेसबुक पेज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर साइबर सेल हैक
No related posts found.