दर्जिनिया ताल में डीएम–डीएफओ का मंथन, मगरमच्छ संरक्षण के साथ इको-टूरिज्म और हरित विकास पर बनी रणनीति
महराजगंज के निचलौल तहसील स्थित दर्जिनिया ताल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और डीएफओ निरंजन राव सुर्वे ने मगरमच्छ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान इको-टूरिज्म विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।