औद्योगिक प्लाट आवंटन मामले में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया कोर्ट से जमानत, पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत खारिज, लखनऊ केस के चलते रिहाई पर संशय।
उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के टूथपेस्ट का मामला अब अदालत पहुंच चुका है। इस मामले में देवरिया पुलिस पर कई आरोप लगाये गये हैं।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से जुड़े मामले में कानूनी मोर्चे पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यूपी के छह वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की हालत गंभीर है। देवरिया जेल से सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें गोरखपुर और फिर लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया। कार्डियोलॉजी विभाग की चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
चौक थाना मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। वादी पक्ष ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब जिला जज की अदालत में 9 जनवरी को सुनवाई होगी।
देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज से बीआरडी गोरखपुर रेफर किया गया। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसी बीच उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
देवरिया कोर्ट में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पेशी के दौरान जांच की कमजोरी उजागर हुई। सबूतों के अभाव में कोर्ट ने विवेचक को फटकार लगाई और मामले की जांच कोर्ट मॉनिटरिंग में लेने के संकेत दिए।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की वाराणसी की स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील नजर आया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। हिंदू युवा वाहिनी नेता से जुड़े मामले को लेकर सुरक्षा बेहद कड़ी की गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देवरिया जेल में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अजय राय ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।